Categories: पटना

डॉग स्क्वायड ने ढूंढ निकाली तहखाने से शराब….शराब और नकदी समेत महिला तस्कर गिरफ्तार

पटना: बिहार में सख्त शराबबंदी कानून के बावजूद शराब कारोबारी शराब के कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। क्योंकि शराब तस्करी से उनके घर लक्ष्मी बरसती है। इसका खुलासा तब हुआ जब मुंगेर जिले के आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार जमालपुर के छलिया गली स्थित एक मकान से आदर्श थाना जमालपुर पुलिस द्वारा डॉग स्क्वायड की मदद से अलग-अलग ब्रांड के 113 बोतल शराब समेत महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

साथ ही गिरफ्तार महिला तस्कर के पास से 1.5 लाख नगद भी बरामद किया गया है। इस संबंध में जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि सदर बाजार के छलिया गली में महिला द्वारा शराब की होम डिलीवरी की जा रही है। सूचना के बाद डाग स्कवायड और पुलिस टीम के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में डॉग स्क्वायड वहां पहुंची जहां तहखाने में शराब रखी हुई थी।

छापेमारी के दौरान तहखाने में रखी अलग-अलग ब्रांड के 113 बोतल शराब समेत महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है साथ ही गिरफ्तार महिला तस्कर के पास से 1.5 लाख नगद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिला तस्कर शराब की डिलीवरी महिलाओ से कराती थी। इसके एवज में महिलाओं को अच्छी खासी रकम देती थी। मामले को लेकर आदर्श थाना जमालपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026