Categories: पटना

ब्राह्मण को गाली देने के मामले में मांझी के बयान पर आया JDU का बयान…कहा- उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश….

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की ओर से हिंदू और बाबा साहेब आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद जेडीयू ने इसकी निंदा की है. रविवार को जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का योगदान भारत के संविधान के निर्माण में बहुत अहम है।

संविधान की मूल प्रस्तावना में भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हर जाति, धर्म, संप्रदाय और समुदाय के लोग आपसी सम्मान के भाव के साथ रहते हैं. हमलोगों का ऐसा मानना है कि हर किसी को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए, परस्पर सहयोग करना चाहिए ताकि देश और समाज विकसित हो सके।

वहीं, दूसरी ओर जीतन राम मांझी का बयान वायरल होने के बाद राम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. तमाम जातियों के प्रति उनकी आस्था है. वो सबकी इज्जत करते हैं.

उन्होंने स्पष्ट तरीके से कहा है कि कुछ वैसे तबके के लोग ब्राह्मण भाइयों को अपने घर में बुलाते हैं और वो ब्राह्मण उनके घर में खाना भी नहीं खाते हैं, लेकिन फिर भी उनको पैसा दे देते हैं. मांझी हमेशा सामाजिक समानता की बात करते हैं. संप्रदाय की समानता की बात करते हैं. उनके बयान को इस तरीक से पेश करना कहीं से ठीक नहीं है।

जीतन राम मांझी ने कहा- “हमारे भाई लोग जय भीम बोलते हैं, लेकिन माफ कीजिएगा, जय भीम जो बोलते हैं तो हम अंदर-अंदर गुस्सा करते हैं. हमलोग हैं लायक लेकिन बाबा आंबेडकर के नालायक बच्च हैं. वो इसलिए कि हमलोग केवल नाम ले रहे हैं. जय भीम करने में दो बात आई है. सरकार के लिए भी और हमारे लिए भी. 1956 में बाबा आंबेडकर मरने के पहले हिंदू धर्म में नहीं हुए. बौद्ध धर्म में होकर उनकी मृत्यु हुई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026