परवेज़ अख्तर/सिवान :
पशुपालन विभाग द्वारा कुत्तों में रेबीज रोग की रोकथाम के लिए शहर-ग्रामीण क्षेत्र के पालतू कुत्तों का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग द्वारा टीका लगाने को अभियान का रूप दिया गया है। यह टीकाकरण पूरी तरह से निशुल्क होगा। एंटी-रैबीज का टीकाकरण पशु शल्य चिकित्सालय में 28 सितंबर को सुबह आठ से पांच बजे तक दिया जाएगा। इसमें करीब दो सौ पालतू कुत्तों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि कुत्तों में रैबीज रोग की रोकथाम करने के लिए टीका दिया जाएगा, ताकि इस पर प्रभावी ढंग से काबू पाया जा सके। अभियान की सफलता के लिए ग्रामीणों अधिकारियों- कर्मचारियों से भी सहयोग की अपील की है।
बचाव
कुत्ते, बिल्ली या बंदर के काटने पर सबसे पहले उस हिस्से को पानी से खूब अच्छी तरह धो लें। इसके बाद साबुन लगाकर धोएं। 24 घटे के अंदर एंटी रैबीज टीके के जरिए इलाज शुरू करवा दें।
कहते हैं अधिकारी
28 सितंबर को रेबीज से बचाव के लिए कुत्तों को निशुल्क टीकाकरण होगा। करीब दो सौ पालतू कुत्तों का लक्ष्य रखा गया है।
डॉ. इंदु शेखर, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सिवान
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…