Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण

परवेज़ अख्तर/सिवान :
जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मत्स्य पालन व सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। इसके बाद प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षु प्रवासियों को प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र देते हुए कहा कि सरकार कृषि से आधारित रोजगार सृजन पर काफी बल दे रही है। उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। करीब डेढ़ माह से अधिक समय से कृषि विज्ञान केंद्र करीब 525 प्रवासियों को अब तक प्रशिक्षण देने तथा कृषि आधारित रोजगार से जोड़ने का काम किया गया है।

इस अवसर पर मत्स्य पालन विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी किसानों को बायोफ्लोक विधि से मत्स्य पालन पर बल देते हुए कहा कि इस विधि से तालाब की जरूरत नहीं है। घर के कमरे, आंगन में इस विधि से मत्स्य पालन कर आर्थिक कमाई की जा सकती है। इस अवसर पर भगवानपुर के विनोद कुमार पांडेय, लकड़ी नबीगंज प्रखंड के तारकेश्वर पंडित, दारौंदा प्रखंड के हिमांशु शेखर सिंह, राजकुमार माली, सोनू कुमार आदि प्रवासी शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026