Barharia Siwan News

बड़हरिया में डोर टू डोर मतदाता पर्ची का वितरण शुरू

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण शनिवार से शुरू कर दिया गया। बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता पर्ची का वितरण करते देखे गए। पर्ची के साथ प्रत्येक मतदाता को आठ पेज का मतदाता मार्गदर्शिका भी दी जा रही है, जिसमें कोविड-19 के दौरान सुरक्षित निर्वाचन के तौर तरीकों को समझाया गया है। इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि सभी बीएलओ को मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने के साथ ही वितरण का प्रशिक्षण दिया गया है।

मतदाता पर्ची परिवार के सदस्य को ही दिया जाना है। बीडीओ ने बताया कि इस बार वितरण की प्राप्ति का हस्ताक्षर भी मतदाता पंजी में कराया जा रहा है। यदि प्राप्तकर्ता साक्षर नहीं हैं तो उसके बाएं हाथ के अंगूठे का निशान पंजी में लिया जा रहा है। पर्ची में मतदाता से जुड़ी सभी सूचनाएं अंकित है, लेकिन मतदान के लिए जाते समय मतदाता को इस पर्ची के साथ मतदाता पहचान पत्र या आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक को साथ ले जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सभी फोटोयुक्त मतदाता पर्चियों का वितरण 28 अक्टूबर तक हर हाल में कर देना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026