Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

संठी में बड़ोदरा से युवक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव निवासी गोपाल प्रसाद के पुत्र धर्मनाथ प्रसाद का शव शनिवार की देर शाम गांव पहुंचते ही स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे। बताया जाता है कि संठी निवासी धर्मनाथ प्रसाद बड़ोदरा में एक प्राइवेंट कंपनी में हाइड्रो ऑपरेटर का कार्य करता था। 22 अक्टूबर को काम करने के दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी कंपनी के कर्मियों द्वारा स्वजन को दी गई। स्वजन उसके शव को लेकर शनिवार की शाम पहुंचे। शव पहुंचते ही स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मां, पत्नी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गोपाल प्रसाद के चार पुत्रों में धर्मनाथ तीसरा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026