परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी परशुराम सिंह की पुत्री की मौत के मामले में लड़की के भाई मनप्रकाश ने रविवार को थाने में आवेदन देकर मृतका के पति, ससुर, सास, ननद, नंदोई, अगुवा कल्पनाथ ठाकुर के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गौरी गांव निवासी परशुराम सिंह ने अपनी पुत्री किरण सिंह की शादी यूपी के देवरिया जिले के हाटा खास गांव के कमलेश सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश सिंह के साथ जून 2018 में की थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा गाड़ी एवं रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। जब इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो लड़की को अपने घर लेकर चले आए। फिर ससुराल वाले लड़की को अपने घर लेकर चले गए। जहां लड़की का खाना पीना धीरे-धीरे बंद कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…