परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में शनिवार की रात चोरों ने बारी-बारी से पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे गांव में दहशत का माहौल कायम है। इस घटना में करीब चार लाख की संपत्ति की चोरी की गई है। एक घर में तिलक समारोह का आयोजन था, तिलक समारोह समाप्त होते ही चोरों ने घर में प्रवेश कर चोरी की घटना अंजाम दिया। बताया जाता है कि पोखरा निवासी राजकुमार साह के बेटे का तिलक शनिवार की रात आया था। तिलक समारोह समाप्त होते ही पुरुष-महिलाएं सो गए। तभी चोरों ने घर के पीछे रास्ते से सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश कर गहना, कपड़ा नकदी सहित लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गए। जब महिलाओं की नींद खुली तो वे घर में सामान बिखरा देखकर भौंचक रह गईं। शोर मचाने के बाद तक घर के सभी सदस्य जग गए। सदस्यों की नजर अन्य कमरों पर गई तो देखा कि अन्य कमरों में भी सामान बिखरा था। उसके बाद पड़ोसी संतोष गुप्ता के घर में चोरों ने प्रवेश कर दो मोबाइल चोरी कर ली। वहीं बगल के गगन राम के घर से दो साइकिल तथा सत्यनारायण बिन के घर में प्रवेश कर हजारों रुपये के कपड़े की चोरी की गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया रमेश यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा को दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…