परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बड़कागांव दक्षिण टोला में सोमवार की शाम एक विवाहिता का शव पुलिस ने फंदा से लटका पाया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि बड़कागांव के सोनू महतो की 20 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी का शव उन्हीं के घर से फांसी पर लटका पाया। इस मामले में मृतका की मां गोपालगंज जिले के बनावरा गांव की निवासी अर्जुन महतो की पत्नी मीरा देवी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें दहेज में बेटी को एक लाख रुपया एवं सोना की चेन नहीं मिलने के कारण पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतका के पति पति सोनू कुमार, देवर मोनू कुमार एवं सास सुशीला देवी को आरोपित किया है। पुलिस ने मृतका की सास सुशीला देवी को गिरफ्तार कर ली है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…