परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एक गांव की विवाहिता ने अपने ससुर व देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां परिवार दायर किया है। पीड़िता ने अपने परिवाद में आरोप लगाया है कि उसकी शादी जीरादेई थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के साथ 24 नवंबर, 2016 को हुई थी। शादी के तीसरे दिन बाद ही उसका पति उसे छोड़कर काम पर चला गया। पति के नौकरी (मर्चेंट नेवी) पर चले जाने के बाद वह ससुराल में रहने लगी। पति की अनुपस्थिति में उसके ससुर तथा देवर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने में लग गए। बहू ने जब इसकी जानकारी सास तथा बाहर रह रहे पति को दी तो भी कोई मदद नहीं मिला। 28 जुलाई, की रात जब वह सोई हुई थी तो रात्रि 12 बजे उसके ससुर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिए। उपरोक्त आशय का आरोप लगाते हुए पीडिता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद 1982/18 दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई है। इस परिवाद में दुष्कर्म का प्रयास करने के अलावा दहेज एवं प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पति उमेश सिंह, समेत ससुराल के विश्राम सिंह, राजेश सिंह तथा मीना देवी को आरोपित किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…