Barharia Siwan News

बड़हरिया में दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर दहेजलोभियों ने की नवविवाहिता की हत्या

सुरालवालों ने लाश किया गायब

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव के ज्ञानी प्रसाद की पुत्री पुतुल कुमारी (20) के दहेज लोभी ससुरालवालों ने मंगलवार को महज बुलेट मोटर साइकिल के लिए उसकी हत्या कर दी. वहीं पुतली कुमारी के पिता का आरोप है कि कि उनकी पुत्री पुतुल कुमारी की हत्या करने बाद ससुरालवालों ने साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में शव को जलाकर नदी में फेंक दिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुतुल कुमारी के मायके हरदियां में कोहराम मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुतली कुमारी के पिता ज्ञानी प्रसाद अपने परिजनों के साथ पुतुल कुमारी के ससुराल गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमनपुरा पहुंचे तो घर में ताला लटका था व ससुराल वाले घर छोड़कर फरार थे. मृतिका पुतुल कुमारी के पिता ज्ञानी प्रसाद ने महमदपुर थाना में दहेज लोभी ससुरालवालों द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं देने पर मार डालने व अधजले शव को नदी में फेंक कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मृतिका के पिता ने अपने आवेदन में अपनी बेटी पुतली के पति बीरजू प्रसाद, भसुर अरविंद प्रसाद ,गोतनी कुसुम देवी, अरुण,अर्जुन व सास सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस के रवैया से मृतिका के पिता ज्ञानी प्रसाद काफी क्षुब्ध हैं.  हालांकि महमदपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुतुल कुमारी के पति बीरजू प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. ज्ञानी प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी पुतली कुमारी की शादी छह मई, 2019 को गोपलगंज जिला के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अमनपुरा गांव निवासी देवराज प्रसाद के पुत्र बीरजू प्रसाद के साथ काफी धूमधाम के साथ हुई थी. उन्होंने बताया कि उपहार स्वरूप फर्नीचर, फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर, मोटर साइकिल ,सोने का चैन,अंगूठी, चार सेट बर्तन, कपड़ा आदि सहित 15 लाख रुपये शादी में खर्च किया था .

उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मेरी बेटी पुतुल कुमारी के ससुरालवाले दहेज में बुलेट मोटर साइकिल की मांग करने लगे. प्रताड़ित कर मारपीट करना व खाना-पानी बंद कर तरह-तरह की यातनाओं का दौर शुरु कर दिया था. इसे लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थीं. लेकिन दहेजलोभियों ने मेरी बेटी की हत्या करके ही दम लिया.पुतली कुमारी की मौत की खबर सुनकर उसकी मां नीतू देवी,पिता ज्ञानी प्रसाद सहित भाई-बहन, फुआ सहित अन्य परिजनों की चीख-चीत्कार से पूरे गांव में कोहराम मच गया है. पुतली कुमारी के हाथों की मेंहदी का रंग अभी सूखा भी नहीं था कि दहेजलोभियों ने आखिरकार उसे मौत के घाट उतार दिया.

साथ ही, उसकी हत्या कर शव गायब कर साक्ष्य को मिटाने का घोर जुल्म किया है. ज्ञानी प्रसाद ने बताया कि रविवार को उनकी बेटी पुतुल कुमारी से मोबाइल पर उनकी व उनके अन्य सभी परिजनों से बातें हुई थीं. मोबाइल पर बात करते हुए पुतुल कुमारी काफी घबड़ाई हुई थी.उसने बताया कि दहेज में बुलेट मोटर साइकिल नहीं दीजियेगा तो ये सभी मिलकर मेरी हत्या कर देंगे. ज्ञानी प्रसाद ने बताया कि मेरी बेटी को छत से गिरकर मौत होने की सूचना उसके ससुरालवालों ने 23 जून,2020 को दी. सूचना मिलते ही वे अपने परिजनों के साथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो उनकी बेटी का शव गायब था व उसके ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026