परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसावं तख्त में बुधवार की शाम अपने घर के छत पर गया 18 वर्ष का युवक छत पर बारिश में जमा हुए पानी मे बिजली के करेंट आने से झुलस गया. उसके बाद मुखिया संचय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह ने बिजली करेंट से घायल हुए युवक को उसके परिजनों के साथ बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक बसावं तख्त के पुण्यदेव सिंह का बेटा झुनझुन कुमार बताया जाता है. घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम घर के छत पर बारिश के कारण हुए जलजमाव को निकालने युवक गया. जहां छत के रेलिंग में बिजली का करेंट प्रवाहित होकर छत पर हुए जलजमाव तक चला गया. युवक जैसे ही छत ओर हुए जलजमाव का पानी निकालने का प्रयास किया, वैसे ही वह बिजली के चपेट में आ गया. आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय मुखिया के साथ उसे बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…