Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को घर से निकाला, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के पचराहटा गांव निवासी सुखबेलास महतो की पत्नी रानी देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पति सुखबेलास महतो, ससुर बालचंद महतो, सास रूना देवी और ननद सीता कुमारी पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आवेदन में उक्त लोगों पर दहेज़ में 50 हजार रुपये और बाइक नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सरेया निवासी जीतन महतो की पुत्री रीना देवी की शादी जीबी नगर थाना क्षेत्र के बालचंद महतो के पुत्र सुखलेबास महतो के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक चला। बाद में 50 हजार रुपये एवं बाइक के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026