Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पति की हत्या में जांच व परिवार की सुरक्षा को पत्नी ने एसपी को दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी शंकर सोनी की हत्या के मामले में शुक्रवार को उसकी पत्नी पूजा देवी ने न्याय की गुहार लगते हुए जांच कर अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी को आवेदन दिया। पूजा ने बताया कि बुधवार की शाम को सोनू पासी, झुनझुन, मनोज कुशवाहा, राजेश ये सभी लोग मेरे घर आए और मेरे पति से कहाकि हमलोगों के साथ चलो तुम्हारा सादा केस समाप्त करवा दिया जाए और आपसी सुलह कर लिया जाए। मेरा द्वारा पूछने पर सभी ने कहाकि जीबीनगर तरवारा असगर अली उर्फ मस्ताना बाबा के पास पंचायती कर मामले को समाप्त कर देना है। इसके बाद मेरे पति उन सभी के साथ चले गए। इसके बाद मैंने सात बजे शाम में जब अपने पति के मोबाइल पर फोन किया तो मेरे पति ने कहाकि मैं मस्तान बाबा के पास बैठा हूं और पंचायती चल रही है। इसके एक घंटे बाद जब फोन की तो उनका मोबाइल बंद आ रहा था। सुबह होने के बाद जब खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि इन लोगों ने मेरे पति की षड़यंत्र रच कर हत्या कर दी है और उनके शव को जगदीशपुर रोड के किनारे फेंक दिया है। पूर्व में भी ये लोग धमकी दिया करते थे कि मुकदमा उठा लो नहीं तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। मेरे पति की बेरहमी से हत्या की गई है। जब में जीबी नगर तरवारा गई तो पहले से आवेदन लिख कर रखा गया था और उसी पर हस्ताक्षर करने को कहां गया जब मैंने उस आवेदन पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया तो मुझे डांट फटकार कर भगा दिया गया। अभी भी मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिला रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024