Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दहेज को ले पत्नी को घर से निकाल रचाई दूसरी शादी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर कोठी निवासी असगर रजा ने दहेज के लिए पहली पत्नी को घर से निकाल दिया तथा दूसरी शादी रचा ली। इस मामले में उसकी पत्नी ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि गोपालपुर कोठी निवासी असगर रजा की शादी जीबी नगर थाना क्षेत्र के सानी बसंतपुर निवासी तब्बशुन खातून के साथ 26 अप्रैल 15 को हुई थी। उसकी पहली पत्नी का आरोप था कि शादी के दूसरे दिन से ही उसके पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगे, जबकि दहेज में एक लाख पांच हजार रुपया नगद, सोने की चैन, अंगूठी आदि दी गई थी। बावजूद इसके उसे बाइक के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पत्नी का आरोप है कि उसके पति का अवैध संबंध है। इन सबसे परेशान होकर तब्बसुन खातून अपने मायके चली गई।  इसी बीच उसके पति ने बिना बताए दूसरी शादी बभनौली निवासी तमन्ना के साथ रचाई ली। जब पता चला तो पहली पत्नी अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंच कर विरोध की तो पति और सौतन ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी  कांड संख्या 255/18 दर्ज की गई है, जिसमे पति असगर रजा, श्वसुर अख्तर हुसैन सहित छह लोगों को नामजद किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026