परवेज़ अख्तर/सिवान:- सदर अस्पताल में मेडिकल आॅफिसर डॉ. अहमद अली को ट्रैफिक सिपाही द्वारा पिटाई की गुत्थी नहीं सुलझी नहीं थी कि शनिवार की दोपहर एक अन्य ट्रैफिक सिपाही ने रिक्शा चालक की बुरी तरह से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिटाई के दौरान घटनास्थल पर भगदड़ मच गई तथा ट्रैफिक में फंसे लोग तितर-बितर हो गए। घायल रिक्शा चालक इलाज के लिए सदर अस्पताल में आया जहां उसका इलाज चिकित्सकों ने किया। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा 5 दिनों के अंदर पिटाई की यह दूसरी घटना है। घायल रिक्शा चालक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ी गांव निवासी लक्ष्मी महतो के पुत्र परमा महतो शनिवार की दोपहर लक्ष्मीपुर ढाला के समीप से एक गंभीर बच्चे को बैठा कर हॉस्पिटल रोड स्थित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. असलम के पास लेकर जा रहा था, तभी हॉस्पिटल मोड़ पर एक ट्रैफिक सिपाही ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…