परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय शीतकालीन कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के वर्ग 1 से 7 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रशिक्षित शिक्षकों ने प्रतिभागी बच्चों को आर्ट, क्रॉफ्ट, चित्रकला, वार्तालाप, नृत्य आदि सिखाया गया। प्राचार्या कामिनी झा ने बताया कि खेलकूद से जिंदगी में खुशहाली मिलती है एवं बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है। आधुनिक परिवेश में खेल कूद का महत्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है, शिक्षा के साथ खेल का भी महत्व है। प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र युवराज, अभिनव, अमन, अर्पणा, रिया आदि खासे उत्साहित दिखे। मौके पर कार्यशाला की मुख्य संचालक तृप्ति चौधरी, सुब्रतो मोडल, श्रुति श्रीवास्तव, आकिब नसरीन, सोनी सिंह, दीपिका कुमारी आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…