परवेज अख्तर/सिवान : ठंड, कुहासा के बीच कनकनी बढ़ने लगी है। शनिवार को दिन भर कुहासा के बीच नाममात्र धूप खिलने के बाद संध्या काल से ठंड व कुहासा का असर तेज हो गया। सुबह में घने कोहरे के कारण हुसैनगंज में हुई सड़क दुर्घटना में एक राजमिस्त्री की मौत भी हो गई। कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक सड़कों पर इसका नजारा आम रहा । सुबह में अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। घरों में लोग बिस्तरों में दुबके रहे।जो लोग सड़कों पर थे वे अलाव जलाकर ठंड से छुटकारा पाने की फिराक में लगे हुए थे। अचानक कोहरे के कारण जिले के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। जिले का न्यूनतम तापमान शनिवार को आठ से नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड का असर सरकारी कार्यालयों में भी देखा जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…