परवेज़ अख्तर/सिवान :- सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अहमद अली सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। वे बकरीद के मौके पर छुट्टी लेकर अपनी कार से घर जा रहे थे तभी उनके पैतृक गांव मोतिहारी जिले के चकिया के नजदीक चकिया-केसरिया मुख्य मार्ग पर शीतलपुर पेट्रोल पंप समीप तेज गति में गलत साइड से आ रहे बाइक चालक को बचाने के क्रम में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वे बाल-बाल बच गए। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अहमद अली मोतिहारी जिले के चकिया गांव के मूल निवासी हैं। घटना की सूचना चिकित्सक अली ने अस्पताल प्रबंधक को दी। बता दें कि चिकित्सक की ड्यूटी गुरुवार की रात सदर अस्पताल में थी। घटना के कारण वे नहीं आ सके। उनकी जगह पर दूसरे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवेश को मरीजों की सेवा देने के लिए अस्पताल प्रबंधक ने तैनात किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…