Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के आधा दर्जन मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े कुल छह मामलों की सुनवाई की गई। विशेष सेशन न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में पांच मामलों की सुनवाई की गई, जबकि विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में एक मामले की सुनवाई की गई। विशेष सेशन न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में पूर्व से निश्चित राजीव रोशन हत्याकांड से ही जुड़े दो अभियुक्त अखलाख एवं चंदन के मामले में सुनवाई की गई। राजीव रोशन हत्याकांड मामले एवं अखलाक एवं चंदन के मामले में पूर्व में दिए गए गवाह फागु चौहान की पुनः गवाही के लिए दिए गए आवेदन पर अभियोजन एवं बचाव पक्ष की ओर से दिए गए जवाब पर विशेष लोक आयोजक जयप्रकाश सिंह ने बहस आरंभ किया,जबकि बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने बहस किया। अन्य शेष मामलों में आंशिक सुनवाई की गई। उधर विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में एक मामला विचारन वाद संख्या 3/12 सुनवाई के लिए निश्चित थी, चूंकि इस मामले में अभियोजन उच्च न्यायालय गया हुआ है। इसलिए अदालत ने अभियोजन पक्ष को उच्च न्यायालय का आदेश लाने का निर्देश दिया है। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव की ओर से अधिवक्ता मो. मोबिन एवं अन्य उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026