परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड आइसीआइसीआई बैंक के समीप स्थित एक निजी क्लीनिक में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।निजी क्लिनिक सराय ओपी क्षेत्र के आक्सा कालोनी चमड़ा मंडी निवासी डा.मो. हाफिज की है।डा.मो. हाफिज ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को मैं रात्रि तकरीबन आठ बजे क्लीनिक बंद कर घर चला गया।
शनिवार की सुबह सात बजे मेरा भाई क्लीनिक खोलने के लिए आया तो देखा की दरवाजा खुला हुआ है।अंदर प्रवेश किया तो देखा कि इन्वर्टर की बैटरी नहीं है और एलसीडी टूटा हुआ है।वहीं अलमीरा का लाक भी टूट हुआ है। अलमीरा के अंदर रखे 10 हजार रुपये की तलाश की तो पता चला की वह भी चोरी हो गए है।बताया कि चोरी हुई सामानों की कीमत तकरीबन पचास हजार रुपया आंकी जा रही है।चोरी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच की।अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी करने के लिए पीड़ित ने आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…