परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मड़कन गांव में शनिवार को पांच हजार रुपया उधार नहीं मिलने से नाराज दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान मड़कन गांव निवासी रंजन कुमार, नवनीत कुमार व दूसरे पक्ष से गौतम कुमार के रूप में हुआ है।
एक पक्ष के घायलों ने बताया कि दो महीने पूर्व गौतम ने पांच हजार रुपया उधार लिया था, दस दिनों में लौटा देने की बात थी। अब जब रुपये मांगा जा रहा है तो गाली गलौज कर रहा है। दूसरे पक्ष के घायल ने बताया कि रुपया समय से लौटा दिया था। बावजूद इन लोगों के द्वारा सुध ब्याज मांगा जा रह है। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…