परवेज अख्तर/सिवान :- रालोसपा के प्रदेश महासचिव मैरवा के डॉ प्रकाश चंद्र कुशवाहा ने सिवान में जदयू के वरिष्ट नेता व सिवान सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अपने सैकड़ों साथियों के साथ जदयू में शामिल हो सदस्यता ग्रहण किये । जदयू नेता अजय सिंह ने कहा कि डा प्रकाश चंद्र कुशवाहा कर्मठ व समर्पित युवा नेता है इनके शामिल हो जाने से सिवान में रालोसपा खत्म हो गयी तथा जदयू में और मजबूती आयी । उन्होंने बताया कि अन्य पार्टियों के भी नेता जदयू में शामिल हो रहे है ।
डॉ प्रकाश चंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीतियों व विकास कार्यो से प्रभवित होकर जदयू की सदस्यता ग्रहण किया ।उन्होंने बताया कि रालोसपा दिशाविहीन हो चुकी है तथा जमीनी कार्यकर्ताओ की कोई पूछ नहीं है । इस मौके पर जदयू के जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल , बिहार प्रदेश जदयू के अतिपिछड़ा के महासचिव सुनील ठाकुर ,सारण प्रमंडल के मीडिया संयोजक निकेश चंद्र तिवारी ,सिसवन प्रखण्ड के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती , जीरादेई के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर , मैरवा के जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मुरली पटेल ,सांसद प्रतिनिधि उमेश सिंह ,पवन पांडेय आदि उपस्थित थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…