मैरवा

मैरवा में स्कॉर्पियो पर लदा 67 कार्टन शराब बरामद, एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- पुलिस ने उत्तर प्रदेश- बिहार सीमा पर स्थित धरनी छापर में रविवार की रात एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो से 67 कार्टन शराब बरामद की है तथा चालक को गिरफ्तार कर शराब धंधेबाज के बारे में जुटा रही है। गिरफ्तार चालक दरौली के रहटउवां निवासी अशोक कुमार पांडेय है। वह शराब उत्तर प्रदेश से सिवान ले जा रहा था। बताया जाता है कि रात्रि गश्त के दौरान मैरवा पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र धरनी छापर में गश्त कर रही थी। इस दौरान वाहन खड़ी कर उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो सीमापार से आती हुई दिखाई दी। उस पर झारखंड का नंबर था।

पुलिस ने स्कॉर्पियो रोकने के लिए चालक को इशारा किया। चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया और स्कॉर्पियो को घेर कर रोक लिया। तलाशी लेने पर स्कॉर्पियो से 67 कार्टन (करीब 600 लीटर) देसी और विदेशी शराब पुलिस को मिली। शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने चालक के पास से मोबाइल भी बरामद की। मोबाइल कॉल के आधार पर आगे की जानकारी पुलिस जुटा रही है। बताते हैं कि पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को शराब धंधेबाज के बारे में जानकारी दी है। उसने बताया है कि इसके पहले भी वह कई बार उत्तर प्रदेश से शराब ला चुका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026