परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग पंचायत के वार्ड 14 में विगत दिनों से नाला निर्माण का कार्य वार्ड सदस्य लालमुनी देवी के नेतृत्व में करया जा रहा था। गुरुवार की सुबह कुछ लोगों द्वारा नाला निर्माण के कार्य को रोक दिया। इस पर वार्ड सदस्य एवं स्थानीय दर्जनों लोगों ने स्थानीय थाना पहुंच कर नाला निर्माण कार्य कराने की गुहार करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में नाला का निर्माण कार्य नहीं होने से 40 घरों का जल निकासी नहीं हो रहा है। इस कारण घरों के सामने नाले का पानी का जलजमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे बीमारी फैलने की आशंका दिख रही है। वार्ड सदस्य का कहना है कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने नाला कार्य को रोका था। इस पर बीडीओ दीपक कुमार सिंह ने कार्य करने का निर्देश भी दिया था। बावजूद गुरुवार की सुबह पुनः कार्य किया जा रहा था तो उक्त लोगों ने फिर से कार्य रोक दिया। आवेदन देने वालों में वार्ड सदस्य लालमुनि देवी, सावित्री देवी, उषा देवी, किशोरी देवी, सुनील शर्मा, निक्की शर्मा, चिंटू लाल शर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…