परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवा कला गांव में बुधवार को भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच गाली गलौज एवं मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।एक पक्ष के श्रीनिवास सिंह के पुत्र बबली सिंह ने आवेदन में बताया कि बुधवार की सुबह मेरे जमीन पर सुनील सिंह, पंकज सिंह, अरुण सिंह, वकील सिंह, अमित सिंह ट्रैक्टर से मिट्टी भरवा रहे थे। जब मैं और मेरे पिता, बहन निशा तथा मां प्रभावती देवी ने मना किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मेरी मां बहन, पिता को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया और बदसलूकी की। साथ ही गले से सोने के चैन छीन लिया। वहीं दूसरे पक्ष की अरुण सिंह की पत्नी विमला देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाई है कि वह अपनी जमीन में मिट्टी भरवा रही थी तभी श्रीनिवास सिंह, प्रभावती देवी, विभा कुमारी, संगीता कुमारी, प्रीति देवी ने गाली गलौज एवं मारपीट करते हुए ईंट पत्थर चलाकर घायल कर दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…