परवेज अख्तर/सिवान : जिले में दिन प्रतिदिन जलस्तर में गिरावट के कारण लोगों के बीच पानी की समस्या गंभीर बनती जा रही है। चापाकल से पानी नहीं निकलने के कारण पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। इस कारण नगर के 75 प्रतिशत परिवार को पेयजल के लिए बोतलबंद पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। उच्च वर्ग के लोगों के घरों में आरओ की व्यवस्था है, लेकिन निम्न वर्ग के लोग पानी के लिए जहां-तहां भटक रहे है। लोगों की माने तो चापाकल से पानी नहीं निकलने के कारण मजबूरन प्यास बुझाने के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। नगर के कई वार्डों में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले में जल का स्तर 9 इंच कम हुआ है। वार्ड संख्या 31 में पेयजल की किल्लत होने के बाद नगर परिषद प्रशासन द्वारा पानी के टैंकर से पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024