परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के छोटका टेघड़ा में शरारती तत्वों ने बिजली के चार खंभे तोड़ दिए। कंपनी के जेई नीरज कुमार ने बताया कि छोटका टेघड़ा में बिजली का काम चल रहा है। इसके तहत नए पोल एवं तार लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पोल खड़े कर दिए गए थे। कर्मियों के काम पर से लौटने के बाद शरारती तत्वों ने चार पोल तोड़ दिया एवं तार चोरी कर ली है, इससे कंपनी को लाखों रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्थानीय थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि पोल तोड़े जाने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसके जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…