परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज चट्टी के पास शुक्रवार की रात्रि चोरों ने एक दवा दुकान का शटर तोड़कर तीन हजार रुपये समेत 12 हजार से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि दुकान मालिक शादाब हैदर शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। इस दौरान शुक्रवार की देर रात्रि चोरों ने मार्केट का मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर जाकर दुकान का शटर तोड़ कर चोरी की घटना का अंजाम दिया।
इस मामले में दुकान मालिक ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताते चलें कि एक माह पहले भी इसी दुकान के पास शादाब हैदर के चाचा वजीर हैदर की पलंबर आदि दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमें 58 हजार नकद समेत अन्य सामान की चोरी की थी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…