परवेज़ अख्तर/सिवान:- नगर परिषद सभागार में शुक्रवार को विधानसभा आम चुनाव को लेकर दो शिफ्ट में कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले चरण में वाहन प्रबंधन कोषांग के संबंध में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों व कर्मियों को वाहन कोषांग की नोडल पदाधिकारी सह राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर सह जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया। वहीं दूसरे चरण में सामग्री प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारियों व कर्मियों को सामग्री प्रबंधन कोषांग पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने सामग्री प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर राज्यस्तरीय ट्रेनर माधव कुमार सिंह ने सभी प्रखंड स्तरीय व जिलास्तरीय वाहन कोषांग हेतु योजना के बारे में वृहत रूप से बताया। बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिलास्तर पर शहर के राजेंद्र स्टेडियम व वीएम हाईस्कूल में वाहन कोषांग का संचालन किया जाएगा। सदर विधानसभा व बड़हरिया विधानसभा के लिए पेट्रोलिग पार्टी को राजेंद्र स्टेडियम तथा शेष अन्य विधानसभा के पेट्रोलिग पार्टी को वीएम हाईस्कूल में बने वाहन कोषांग से मतदान केंद्र के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण में दोनों कोषांगों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…