परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के सिसवन थाने के मोरवन गांव में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे एक शराबी ने दो सगे भाइयों को चाकू घोंप कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. घायलों में धनंजय महतो तथा अभिमन्यु महतो शामिल हैं. घटना के संबंध में घायल दोनों सगे भाइयों ने बताया कि गांव ही का श्रीराम महतो शरबा की नशे में गाली-गलौज कर रहा था. दोनों सगे भाई धनंजय एवं अभिमन्यु ने जब विरोध किया तो उसने दोनों भाइयों के पेट में चाकू घोंप दिया. चाकू घोंपने के बाद वह गांव छोड़कर फरार हो गया. परिजनों ने दोनों घायलों को पहले सिसवन रेफरन अस्पताल में भर्ती कराया उसके बाद डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल को भेज दिया. हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों युवकों को उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामलें की जांच में जुट गयी. परिजनों ने बताया कि हमलावर श्रीराम महतो इसके पहले भी गांव के लोगों को चाकू मार चुका है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…