Tarwara Hindi News

फरार हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा गांव निवासी हत्याभियुक्त नबी रसूल राय को दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता आरएन पांडे ने शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार कर लिया. बतादें कि भलुवाड़ा गाव निवासी बाबुधन राय व नबी रसूल राय के बीच मारपीट हुई थी. मारपीट की घटना को सुनकर बाबुधन राय के बहनोई बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गाव निवासी अपने परिवार के साथ अपने ससुराल पहुंच कर दरवाजे पर बैठ कर झगड़ा होने के कारण सुन रहे थे. तभी भलुवाड़ा गाव निवासी नबी रसूल राय, मुन्ना राय, बाबुजान राय व प्रवेज़ राय ने मारपीट कर रसीद राय, आयशा खातुन व जुमादिन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल जुमाद्दीन की मौत हो गई. अपने फर्द बयान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गाव निवासी मृतक जुमादिन के पिता रशीद राय ने जीबी नगर थाना क्षेत्र के भलुवाड़ा गाव निवासी नबी रसूल राय, मुन्ना राय, बाबूजान राय व प्रवेज़ राय को नामजद किया था. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की हत्या के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. जिसको पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026