परवेज अख्तर/सिवान:
बुधवार को गुठनी प्रखंड परिसर में डीटीओ माधव कुमार सिंह तथा बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने संयुक्त रुप से दो लाभुकों को यात्री वाहन ऑटो टेम्पू की चाभी सौंपी. ये दोनों गाड़ियां मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दिया गया.बीडीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह अनूठी परिवहन योजना है इसमें पंचायतों के लोगों को अपने प्रखंड मुख्यालय पर आने-जाने में सहूलियत तो होगी ही और गांव के लोगों को रोजगार भी मिलेगा.
इस योजना के तहत लाभुक को गाड़ी खरीदने के लिए सरकार अधिकतम एक लाख रुपये तक का अनुदान दे रही है जिसमे चार से दस सीट तक के वाहन उन लोगों को दिए जा रहे है जो संबंधित पंचायत के नागरिक हैं और जिनके नाम से ड्राइवरी लाइसेंस निर्गत है.इस मौके पर विकास मित्र सुबिन्द्र राम,उर्मिला देवी,ब्लॉक नाजिर श्रवण कुशवाहा, लाभुक आरिफ अल्ली सहित कई लोग उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…