तरवारा के नौरंगा में मामूली विवाद को लेकर असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया अथक प्रयास, पुलिस कर रही है कैंप

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में रविवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक पक्ष की उत्तम देवी तथा दूसरे पक्ष के सरफराज शामिल हैं। दोनों घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी कोदी। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ रामबाबू बैठा तथा एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति की जानकारी लेते हुए दोनों पक्ष के लोगों को शांतिपूर्ण माहौल बनाने की सलाह दी।

ज्ञात हो कि नौरंगा गांव में दो दिन पूर्व बच्चों में विवाद हुआ था। इसको लेकर रविवार को दो पक्ष में आपसी में भीड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में जुट गई। थानाध्यक्ष घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ रामबाबू बैठा एवं एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद दलबल के साथ पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा दोनों पक्षों में शांति बनाए रखने की अपील की। समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024