Categories: जिला

बांसोंपाली कोठी: रुपये लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसोंपाली कोठी गांव में शनिवार की रात्रि रुपये के आपसी लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष पर ईंट-पत्थर भी चलाए जाने का आरोप लगाया गया। मारपीट के दौरान रात्रि में ही एक पक्ष के समर्थन में 10 एंबुलेंस में सवार होकर आए हमलावरों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन छह एंबुलेंस भागने में सफल रहे जबकि चार एंबुलेंस हमलावर घटनास्थल पर ही छोड़ जान बचाकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली।

बांसोपाली कोठी निवासी यूनुस आलम ने बताया कि गांव के रब हुसैन से भूमि की खरीद बिक्री की बात हुई थी। इसके लिए यूनुस आलम द्वारा 31 दिसबंर को तीन लाख रुपए अग्रिम के तौर पर दिए गए थे। उसने बताया कि जब रब हुसैन ने भूमि का निबंधन करने से इन्कार कर दिया तो उससे रुपये वापस मांगे गए। उसने पहले रुपये देने से इन्कार कर दिया, लेकिन बाद में एक फरवरी 2023 को रब हुसैन द्वारा 2 लाख 70 हजार रुपए वापस कर दिए गए तथा शेष बाद में देने की बात कही गई। युनूस आलम ने बताया कि एक अप्रैल को जब शेष 30 हजार रुपए मांगने गया तो रब हुसैन द्वारा गाली-गलौज करते मारपीट की गई। बताया कि रब हुसैन ने फोन कर दस एंबुलेंस से करीब दो दर्जन से अधिक हमलावरों को बुलाया था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024