परवेज अख्तर/सिवान: एमएच नगर थाना के डिब्बी गांव में सोमवार की सुबह हत्या के डर से दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। इस घटना में इलाज के क्रम में पति की मौत सदर अस्तपाल में हो गई, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए गोरखपुर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी अशोक उपाध्याय के रूप में हुई है। जबकि पत्नी सरस्वती देवी इलाजरत है। सदर अस्पताल में मौत की सूचना पाकर पहुंचे अशोक उपाध्याय का पुत्र फफक फफक कर रो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अशोक का शव परिजनों को सौंप दिया। अशोक के पुत्र के अनुसार पट्टीदारों से उसके परिवार का भूमि विवाद पूर्व से चल रहा था, और उसके पिता काफी भयभीत थे । चिंता के कारण पिछले दो दिनों से उसके पिता घर में ही थे और किसी के पूछने पर जानकारी नहीं देने की बात कही थी। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। वहीं खबर प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार की अलसुबह चार बजे सरस्वती देवी घर के बाहर उल्टी कर रही थी, आवाज सुनकर जब आसपास के लोग वहां गए तो अशोक को सड़क पर लेटा देख हैरान हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…