Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घबड़ाहट के बाद बंदी अस्पताल में भर्ती

परवेज अख्तर/सिवान : मंडलकारा में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में बंद बंदी को धड़कन बढ़ने की शिकायत पर इलाज के लिए जेल प्रशासन ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए भर्ती ले लिया। बंदी की पहचान हरदिया गांव निवासी शिवकुमार राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ अन्य बंदियों द्वारा सोमवार की दोपहर मंडल कारा के हॉस्पिटल वार्ड में भर्ती शिवकुमार राम को बार-बार परिवार के सभी सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी जा रही थी। जिस कारण उसे तेज घबड़ाहट होने लगी। इसके बाद उसे जेल प्रशासन द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अहमद अली ने बताया कि सुबह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि उसके दिल की धड़कन तेज चल रही थी या सामान्य है। फिलहाल उसे भर्ती कर दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024