Siwan News

बैराजो के पानी छोड़ने से घाघरा नदी खतरे के निशान से उपर

परवेज अख्तर/सिवान:- पिछले सप्ताह लगातार हुई बारिश और विभिन्न बैराजो से पानी छोड़ने के कारण सरजू खतरे के निशान को पार कर गए हैं ।विभागीय जानकारी के अनुसार सरजू नदी का निम्न जलस्तर 60.36 है जो वर्तमान समय में 61. 26 घन सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है जानकारों की माने तो उत्तर प्रदेश के विभिन्न बैराजो से लगातार पानी छोड़ने से ये स्थिति उत्पन्न हुई है। वही बाढ़ विभाग की माने को विगत तीन-चार दिनों तक पानी की स्थिति बिल्कुल सामान्य थी, लेकिन अचानक उत्तर प्रदेश के बैराजो के गेट खुलने से नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई ।सरयु के बढ़ते जलस्तर से गुठनी एवं सिसवन के दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कई गांवों के निचले इलाके में पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।इन क्षेत्रों में सरजू नदी के बढ़ते जलस्तर से जहां बाढ़ की स्थिति और भयावह होती जा रही है, वहीं कई गांव में बाढ़ के पानी घुस गए हैं और कई घर पानी से घिर गए हैं बढ़ते जलस्तर से लोगों में भय व्याप्त है ।हालाकी बाढ़ विभाग के सीनियर अधिकारियों की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जिले में कैंप की है।अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग एवं कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बांधों की लगातार जांच की जा रही है तथा बांध ऊपर हो रहे कटाव को तुरंत रोकने के लिए वहां बालू की बोरियां एवं बैग रखने समेत अन्य कई तरह के सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं होमगार्ड के जवानों को भी 24 घंटे जल स्तर के उफान पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024