Siwan News

महंथवा गांव में हुए मारपीट में दूसरे पक्ष ने भी पांच लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/गोपालगंज:- जिले के कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत महंथवा गांव मे सोमवार के दिन जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हुई। जिसमें प्रथम पक्ष के राजेश सिंह ने चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है तो वही दूसरे पक्ष से भगमानी देवी पति जनार्दन सिंह ने मारपीट का आरोप लगाते हुए अपने गांव के 5 लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।अपने आवेदन में उन्होंने बताया है कि सोमवार के दिन मेरे पति खेत देखने गए तो मेरे ही गांव के राजदेव सिंह, रमेश सिंह, बृजेश सिंह, बबलू सिंह एवं अनिल सिंह मेरे खेत के आगे पलानी रख रहे थे ।जब मेरे पति ने पलानी रखने से मना किया तो उपर्युक्त सभी लोगों ने मेरे पति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर बचाने आए मेरे परिवार के सदस्यों को भी मारपीट कर घायल कर दिए। मारपीट के क्रम में मेरे परिवार के अवध सिंह के पॉकेट में रखे 15 सौ रुपए को बबलू सिंह ने निकाल लिया। गांव वालों ने आकर बीच-बचाव कर झगड़े को छुड़ाया । पुलिस ने भगमानी देवी के दिए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026