Siwan News

एमएलसी के नेतृत्‍व में जनप्रतिनिधियों ने दिया धरना

परवेज अख्‍तर/सीवान:- बीते 12 मार्च को जिले के बड़हरिया बीडीओ एवं प्रखंड प्रमुख और उनके समर्थकों संग हुई मारपीट के मामले को लेकर बुधवार को विधान पार्षद टुन्ना पांडेय के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों ने एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद, जिला पार्षद समेत अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। धरने को संबोधित करते हुए विधान पार्षद पांडेय ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तैयार हूं। इसके लिए मुझे कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो गर्व महसूस करूंगा। उन्होंने कहा कि महिला प्रतिनिधियों की रक्षा, महिलाओं की रक्षा के लिए सारे प्रतिनिधि वचन बद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बडहरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा द्वारा जो महिला प्रमुख एवं उनके समर्थकों पर अमानवीय व्यवहार किया गया है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जब तक उक्त बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी तथा न्याय मिलता आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि बीडीओ द्वारा हमारे अधिकार का हनन किया गया है जिसे हम सभी प्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभा का संचालन नबी हुसैन बेचू भाई ने किया। इस मौके पर एहतेशामुल हक सिद्दीकी,डॉ. सरफराज, मुस्ताक अहमद, शंकर भगवान सिंह, उपमुखिया शंकर यादव, सुशील कुमार, मुखिया जगलाल, आमशा खातून, रेहाना खातून, जमीला खातून, जोन देवी,कुंती देवी, पवन कुमार सिंह, विजय कुमार साह,सीतम देवी, कलावती देवी, सिंगारी देवी, कलिमा, हुश्नतारा, खातून, रीता देवी, बसंती देवी, बबीता देवी, जुबैदा खातून, रौशन तारा, सुजीत कुमार, उपमुखिया उमेश सिंह, वार्ड सदस्य हरेराम सिंह, ललन साह, मंसूर आलम, राजकिशोर मांझी, नसीरुद्दीन खान सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य मौजूद थे।​

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026