Siwan News

​छेड़छाड़ को ले बसंतपुर थानाध्‍यक्ष पर संज्ञान

परवेज़ अख्तर/सीवान:- ​एसीजेएम सात सह अवर न्यायाधीश पंचम संजय कुमार मिश्रा की अदालत ने थाने पर रिपोर्ट लिखाने गई महिला के साथ छेड़छाड़ एवं अशोभनीय व्यवहार करने से जुड़े मामले में संज्ञान ले लिया है। अदालत ने संज्ञान लेने के पश्चात बसंतपुर थाना प्रभारी उदय कुमार को अभियुक्त की श्रेणी में लेते हुए नोटिस भी निर्गत करने का आदेश पारित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर थाना के एक व्यक्ति की पत्नी 14 नवंबर 2017 को पति और ससुर के हरकतों से तंग आकर बसंतपुर थाने में उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने गई। थाना प्रभारी उदय कुमार ने उसे अकेला पाकर परिवादिनी से छेड़छाड़ का प्रयास किया एवं अशोभनीय व्यवहार भी किया। उक्त घटना को लेकर महिला ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह की अदालत में परिवाद दर्ज कराया था। जिसका विचारन एसीजेएम सात संजय कुमार मिश्रा की अदालत में चल रहा है। मामले में परिवादिनी की ओर से अधिवक्ता कमल किशोर सिंह ने बहस किया। अदालत ने भादवि की धारा 352 एवं 504 के अंतर्गत बसंतपुर थाना प्रभारी उदय कुमार के विरुद्ध संज्ञान लिया है।​

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024