Categories: पटना

डॉक्टरों की प्रयास से किशोर की बच्ची जान, सिर में लगी थी गोली

बेगूसराय: के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक 13 वर्षीय किशोर की सिर से गोली निकालकर उसकी जान बचा ली। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीज को मिले जीवन दान से परिजनों को जहां लाखों रुपए की बचत हुई। वहीं डॉक्टर के इस सराहनीय कदम को देखकर चौक चौराहे पर जोर शोर से चर्चा का विषय बन गया है।

घटना जिला खगड़िया के सहायक थाना बहादुरपुर इलाके की बताई जा रही है। जहां जख्मी की पहचान वार्ड संख्या 2 के रहने वाले रामकुमार केशरी के 13 वर्षीय पुत्र श्याम मुरारी के रूप में हुई है। वहीं इस संबंध में परिजनों ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों ने श्याम के सिर पर गोली मारी दी, जिसके बाद उसके हमने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक उपचार केंद्र बखरी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया था।

वहीं सदर अस्पताल बेगूसराय के डॉक्टर अखिलेश कुमार ने बारीकी से इलाज करते हुए ऑपरेशन कर किशोर के सिर से गोली निकाल कर न सिर्फ अस्पताल के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाया बल्कि पीड़ित परिवार को होने वाले लाखों रुपए के खर्च से भी मुक्ति दिलाई है। इस दौरान सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि बच्चे के सिर में गोली मारी गई थी जिसे ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी गई है और मरीज खतरे से बाहर है। फिलहाल गोली से घायल किशोर सदर अस्पताल में इलाजरत बताया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026