छपरा: छपरा पटना फोर लाइन विशुनपुरा के समीप फोरलेन पर कार्य कर रहे मुख्य अभियंता समेत इंजीनियरों को खनन विभाग के अफसर ने बालू और मिट्टी लाने के आरोप में सोमवार को हिरासत में ले लिया। इस वजह से फोरलेन का कार्य लगभग पूरे दिन बाधित रहा। बताया जाता है कि दिघवारा स्थित आमी स्टॉक से बालू कार्य के लिए लाया गया था इसी बीच खनन विभाग के पदाधिकारी वहां पहुंचकर एनएचआई के चार इंजीनियरों को हिरासत में ले लिया।
पूछने पर खनन विभाग के अफसर शिव चंद्र प्रसाद ने बताया कि एन एच आई के अफसरों ने मिट्टी और बालू का भंडारण और स्वीकृति का कागजात दिखाने का समय मांगा। इस पर उन्हें छोड़ दिया गया। मालूम हो कि एनएचआई का काम पिछले कई वर्षों से बाधित था। फिलहाल कार्य शुरू है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…