Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बबुनिया मोड़ से आगे सड़क वन-वे होने से शहर में लगा रहा भीषण जाम

परवेज़ अख्तर/सिवान:- शहर के बबुनिया मोड़ से अस्पताल मोड़ तक जल जमाव को देखते हुए पिच की जगह सड़क की ढलाई कराई जा रही है। एक तरफ से ढलाई का कार्य पूर्ण होने के बाद आवागमन शुरू हो गया है। अब दूसरे लेन की ढलाई के लिए सड़क की खोदाई कर मेटल देकर बराबर कर दिया गया है। मंगलवार से ढलाई भी शुरू हो जाएगी। दूसरे तरफ काम शुरू होने से वन-वे सड़क हो गई है। इसके चलते सोमवार को शहर में सुबह से ही भीषण जाम लगी रही। इसका असर शहर के अन्य मार्गों पर भी दिखा। पूरे दिन लोग जाम से जुझते रहे। हालांकि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस बल तैनात थे। लेकिन अगले कम से कम तीन सप्ताह के लिए यातायात पुलिस को जाम से निपटने के लिए अलर्ट रहना होगा।

क्योंकि कम से कम ढलाई सूखने में 21 दिन का समय लगता है। साथ ही शहर में आने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से जुझने के लिए तैयार रहना होगा। गौर करने वाली बात है कि पहले तरवार मोड़ से बबुनिया मोड़ तक ही मुख्य सड़क की ढलाई की योजना थी, लेकिन बबुनिया मोड़ तक ढलाई होने के बाद वहां से अस्पताल मोड़ तक सड़क पर जल जमाव को देखते हुए पथ निर्माण विभाग ने पिच की जगह ढलाई कराने का फैसला लिया। दूसरे तरफ की ढलाई हो जाने के बाद अस्पताल मोड़ से गोपालगंज मोड़ व तरवार मोड़ से चांप ढाला तक पीच सड़क का निर्माण होगा। यह नाला निर्माण नहीं होने के चलते नहीं हो पा रहा है।

नाला का निर्माण होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। क्या कहते हैं अधिकारीढलाई का कार्य पूरा होने के बाद शेष सड़क को पिच किया जाएगा। साथ ही नाला का निर्माण हो जाने के बाद दोनों तरफ पांच फीट पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा। इससे सड़क की चौड़ाई और बढ़ जाएगी। साथ ही पैदल चलने के लिए फुटपाथ होने से लोगों को आसानी होगी। प्रभाष चंद्रा, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024