Barharia Siwan News

बड़हरिया में दहेज को ले विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामस्वर राम की पुत्री नीरू देवी ने थाने में आवेदन देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी शादी 20 जून 19 को जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलपुर निवासी उमेश राम के पुत्र चंदन राम के साथ हुई थी। शादी में 25000 नकद, बाइक समेत एक लाख से अधिक के आभूषण, कपड़े समेत ढाई लाख से अधिक की संपत्ति दी गई थी। साल भर ठीक से चलने के बाद ससुराल वालों द्वारा और दहेज की मांग की जाने लगी।

मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट व गाली गलौज ससुराल वालों द्वारा किया जाने लगा और अंत में पिछले माह ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाला दिया। इस दौरान कई बार पंचायती के माध्यम से मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकलता देख नीरू देवी ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में उसने पति चंदन राम, ससुर उमेश राम, सास सुशीला देवी, बसंती देवी देवी समेत आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध् प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें सामान लेकर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024