Barharia Siwan News

डुमरी की सड़क जलजमाव का शिकार, ग्रामीणों में रोष

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड में मॉनसून की बारिश के साथ जहां किसानों के चेहरे पर खुशियां झलकने लगी है. वहीं ग्रामीण अंचल की कच्ची सड़कों पर जलजमाव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं. विदित हो कि प्रखंड के डुमरी गांव के पूरब टोला में मुख्य सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गयी हैं. डुमरी के ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बारिश नहीं है कि यहां के ग्रामीणों को जलजमाव को लेकर परेशानियां झेलनी पड़ रही है.

बल्कि हरेक बरसात में ग्रामीणों को महीनों जलजमाव का दंश झेलना पड़ता है.लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है.बताया जाता है कि बहादुरपुर को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है जो डुमरी,भलुआड़ा व भेलपुर को जोड़ती है.ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना जैसी महामारी के दौर में इस तरह महीनों जलजमाव का बना रहना पूरे गांव के लिए खतरा है.जलजमाव से बीमारियां हो जाने के खतरे से ग्रामीण भयभीत हैं.

बताया जाता है कि नंदकिशोर सिंह के घर के सामने सबसे ज्यादा जलजमाव होता है. वहीं से गांव के प्रावि डुमरी जाने का रास्ता है. ग्रामीणों का कहना है कि इस बदहाल रोड के निर्माण के लिए ग्रामीण सभी सक्षम प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से आग्रह कर थक चुके हैं. लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है. ग्रामीण नंदकिशोर सिंह, रामानंद सागर, इम्तियाज अंसारी आदि ने बताया कि जलजमाव से होने वाले खतरे से ग्रामीण सहमे हुए हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024