परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मदारपुर बाजार इन दिनों मोटरसाइकिल चोरों के लिए सेफ जोन बन गया है. लखनौरा का सब्जी मंडी और मदारपुर बाजार से ऐसा कोई दिन बाकी नहीं है जहाँ प्रतिदिन मोटरसाइकिल की चोरी नहीं होता है. 15 जुलाई को श्यामपुर निवासी दीपक शुक्ला हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस गाड़ी अपने कपड़े की दुकान के बगल में खड़ा कर अपना दुकान चलाने लगे.
घर जाने के समय गाड़ी गायब थी. इस संबंध में उन्होंने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. वही जामो थाना क्षेत्र के सिकटिया टोला पचहतर निवासी किशन देव शाह ने मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि 14 जुलाई को मैं मदारपुर बाजार में राम जानकी मंदिर के पास हीरो एचएफ खड़ी कर हैंडल लॉक कर दिया और सब्जी खरीदने चला गया. आने पर बाइक गायब पाई गई. इस संबंध में भी अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में स्थानीय पुलिस हाथ पर हाथ धरकर बैठी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…