Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दरोगा राय इंटर कॉलेज में तीन व राजवंशी देवी में एक परीक्षार्थी निष्कासित

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन चार परीक्षार्थी नकल के आरोप में निष्कासित किए गए। इसमें पहली पाली में दो बालिका व एक बालक परीक्षार्थी दारोगा राय इंटर कॉलेज से तथा एक बालिका राजवंशी देवी बालिका हाईस्कूल से निष्कासित किए गए। बात दें कि गुरुवार को दारोगा राय कॉलेज से ही एक वीक्षक को चिटपुर्जा के साथ एसडीएम ने पकड़ा था। शुक्रवार को परीक्षा के दौरान पहली पाली में 27 हजार 38 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 26 हजार पांच सौ 98 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में 10 हजार चार सौ 76 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें 10 हजार तीन सौ तीन परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों को मिलाकर 613 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में जोनल, सुपर जोनल एवं स्टैटिक दल परीक्षा केंद्रों का चक्कर लगाते रहे। साथ ही केंद्र के बाहर भीड़ को दूर हटाते रहे। सभी केंद्रों पर दो मीटर की परिधि में धारा 144 लागू थी। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा शुरू होने बाद इंट्री नहीं कराई जा रही थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024