Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बारिश से चना, मसूर, अरहर को होगा नुकसान, फूल झड़ने की संभावना

परवेजअख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में गुरुवार की रात से भारी गरज, तेज हवा के साथ साथ हुई बारिश ने कनकनी बढ़ा दी है। शुक्रवार को दिन में भी कहीं-कहीं बारिश के दौरान ओले पड़े। इससे ठंड और बढ़ गई। हालांकि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए जहां वरदान साबित होगी, वहीं इससे फूल लगने वाली फसल मसूर, सरसों, अरहर आदि को हल्का नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार नौ फरवरी तक मौसम की स्थिति इसी प्रकार रहेगी। 22 से 24 डिग्री अधिकतम तापमान रहेगा। इधर बारिश से शहर के फतेहपुर बाइपास, सराय बाइपास, ललित बस स्टैंड सहित विभिन्न सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंदर-भवराजपुर मुख्य मार्ग सड़क के बीच सड़क पर जलजमाव हो चुका है, जिसके कारण यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर बिन बरसात का पानी का जलजमाव लगा रहता है, पानी लगने का कारण नाला निर्माण नहीं होने के कारण सभी लोग नाले का पानी सड़क पर बहाते हैं। जिसके कारण सड़कों पर पानी का जलजमाव हो जा रहा है। थाना रोड, निबंधन कार्यालय, पुरानी बाजार,सरेया रोड आदि सड़कों पर जल जमाव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हल्की बारिश से सड़कें हुईं कीचड़मय

शहर में गुरुवार की रात से हो रही हल्की बारिश के बाद शुक्रवार की सुबह सड़कों पर कीचड़ का नजारा था। शहर में बबुनिया मोड़ से लेकर तरवारा मोड़ तक सड़कों के बीच बने गड्ढों में पानी भरा था और इसमें बाइक चालक सहित राहगीर कई बार गिरने से भी बच रहे थे। वहीं शहर के थाना रोड में सब्जी मंडी को जाने वाली सड़क का भी हाल बेहाल ही था, यहां कीचड़ के कारण पैदल चलाना लोगों का दुश्वार था। कुल मिलाकर हल्की बारिश शहर की साफ सफाई की व्यवस्था को दर्शाने का काम कर रही थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026