छपरा

महुली चकहन में अपने चुनावी जनसभा के दौरान रवि किशन व राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने “आत्म निर्भर भारत” के तहत बिहार को आत्म निर्भर बनाने की बात कही

जाति और मज़हब से ऊपर उठकर करें भाजपा को वोट- रवि किशन

छपरा: चुनावी सरगर्मी के बीच खबर है तरैया विधानसभा के शामकौरिया से जहाँ भाजपा प्रत्याशी जनक सिंह के पक्ष में अभिनेता व गोरखपर से सांसद रवि किशन और राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव ने रैली किया। सभा में रवि किशन को देखने व सुनने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई थी. जिसमें उन्होंने विरोधी दलों पर जमकर वार किया और लालू के जंगलराज को याद दिलाते हुए लोगों को आगाह किया कि वे भाजपा को ही वोट दें। इस मौके पर भाजपा के राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव ने भी सभा को सम्बोधित किया और जनक सिंह के कार्यकाल में हुए तरैया के विकास पर प्रकाश डालते हुए जनक सिंह के पक्ष में वोट माँगा. श्री भूपेंद्र यादव का कहना है कि सरकार बनते ही तरैया को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए उचित क़दम उठाए जाएँगे।

वही इस मौक़े पर तरैया विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी जनक सिंह सभा को संबोधित करते वक़्त पूर्व विधायक के ढुलमुल रवैये पर खूब बरसे और तरैया के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट देने के लिए क्षेत्र की जनता से आग्रह किया। बता दें कि रवि किशन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “आत्म निर्भर भारत” मिशन के तहत बिहार को भी आत्म निर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिया है और सरकार की इस कदम को सराहना करते हुए रवि किशन ने यह भी कहा कि वह दिन दूर नही जब बिहार के युवाओं को अपने रोजी-रोटी के लिए किसी दूसरे प्रदेशों की ओर रुख नही करना पड़ेगा। केंद्र व बिहार सरकार द्वारा बिहार में ही रोजगार सृजन किया जाएगा और बिहार के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और बिहार के सभी युवाओं के पास रोजगार होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026